नव वर्ष के सुहाने अवसर पर चाकलेट की बरफी बनाइये——–
दो प्याले दूध पाउडर , एक प्याला दूध , आधा प्याला पिसी चीनी , दो बड़े चम्मच कोको पाउडर , दो बड़े चम्मच मक्खन , सजाने के लिए बादाम -पिस्ते।
दूध को पकने रख दें। जब आधा रह जाए तो आँच बन्द कर दें। अब इसमें चीनी, मक्खन व दूध पाउडर मिलाकर अच्छी तरह मिला लें। तीन चौथाई मिश्रण सफैद रहने दें। एक चौथाई हिस्से में कोको पाउडर अच्छी तरह मिला दें। एक थाली में सफेद हिस्से को फैला दें।इसके ऊपर चाकलेट वाला हिस्सा फैला दें। ठंडा होने के लिए फ्रिज में रखें , टुकढ़े काटें। पिस्ते-बादाम से सजाकर पेश करें।