काजू बरफ़ी= = २५० ग्राम काजू और २५० ग्राम चीनी।
काजू को २० मिनट तक पानी में भिगोने के बाद पीस लें। कढ़ाही गर्म करके उसमें पिसे काजू और चीनी मिलाकर धीमी आँच पर २० मिनट तक भूनें। एक ट्रे में हल्का सा घी लगाएं।तैयार पेस्ट में से मोटी सी लोई लेकर ट्रे के ऊपर बेलन की सहायता से ६ मिलीमीटर मोटा बेल लें।ऊपर से चाँदी का वर्क़ लगाकर बरफ़ी के आकार में काट लें।प्लेट में निकालकर सर्व करें और घर पर आने वाले महमानों को नववर्ष की शुभकामनाएं दें।