सूर्य छठ का व्रत कार्तिक सुदी छठ को किया जाता है।इसमें व्रत रख़कर भगवान सूर्य नारायण की पूजा की जाती है। सू्र्य देव को अर्ध्य देकर उन्हें फूल चढ़ाए जाते हैं और आरती उतार कर स्तुति करते हैं और उन्हें प्रणाम करते हैं अर्ध्य देते समय भगवान की किरणों को जल में देखने का बड़ा महत्व है।भगवान सू्र्य सुख़ और संतान के देने वाले, आँखों को ज्योति प्रदान करने वाले तथा रोगों को दूर करने वाले हैं।