हमारा देश भारत पर्वों का देश है।यहाँ का प्रत्येक पर्व अपनी निजी विशेषताओं के लिये सार्थक है।दशहरा(विजय दशमी) एक धार्मिक और ऐतिहासिक त्यौहार है।श्री राम की विजय के ही कारण यह त्यौहार विजय दशमी के नाम से जाना जाता है।इस पर्व का सम्बन्ध ऋतु से भी जोड़ा जाता है।मांगलिक कार्यों के लिए भी यह दिन शुभ समझा जाता है।वास्तव में यह विजयोत्सव अधर्म पर धर्म की, दानवत्व पर देवत्व की, अन्याय पर न्याय की विजय का प्रतीक है।हमें चाहिए कि हम भी आसुरी प्रवृत्तियों को नष्ट कर प्रजातंत्र भारत में सात्विक प्रवृत्तियों का विकास करें और न्याय तथा धर्म की स्थापना कर राष्टृ को सबल बनाएं।
आप सभी को विजय दशमी पर शुभकामना।