समुद्र का अपार पानी प्यास न मिटाने के कारण प्यासे मनुष्य के लिये व्यर्थ है। धनवान का धन भी समुद्र के पानी की तरह है। जिस धन से गरीबों की आवश्यकताएँ पूरी नहीं होती, वह कोयला कंकर करके समझो।
Archive for March, 2009
आलू खाने से लाभ
विटामिन ‘सी’ आलू में बहुत होता है।कच्चा आलू रक्त-पित्त को दूर करता है। आलू खाते रहने से रक्त वाहिनियाँ बड़ी आयु तक लचकदार बनी रहती है।इसलिये आलू खाकर लम्बी आयु प्राप्त की जा सकती है।गुर्दे में पथरी होने पर केवल आलू खाते रहने से बहुत लाभ होता है।आलू में पोटेशियम साल्ट होता है जो अल्प पित्त को रोकता है।आलू शक्ति देने वाला हे जल्दी पचता है।आलूओं में मुर्गी के चूज़े जैसी प्रोटीन होती है।आलू में मैग्नीशियम पाया जाता है जो उच्च रक्तचाप को कम करता है।
ककड़ी खाने के लाभ
पायोरिया में ककड़ी खाने और इसका रस पीने से लाभ होता है।गर्मी से होने वाले पेशाब के कष्ट में ककड़ी काटकर शक्कर डालकर खाएं।ककड़ी का रस त्वचा साफ़ करता है।ककड़ी छिलकेसहित कच्ची ही खानी चाहिए।ककड़ी में पोटेशियम तत्व बहुत मिलते हैं।ककड़ी केशवर्धक है।
मटर के खाने से लाभ
कच्ची मटर खाने से कब्ज़ दूर होती है। स्त्रियों में महावारी की रुकावट दूर करता है। मटर खाने से रक्त और माँस बढ़कर शरीर मोटा होता है।मटर प्रोटीन का उत्तम साधन है।शरीर में कहीं भी दाह, जलन हो, हरी मटर पीसकर लेप करें।
फूलगोभी खाने से लाभ
गोभी में गंधक बहुत मिलता है। कब्ज़ में रात को गोभी का रस पीने से लाभ होता है। गोभी में क्षारीय तत्व होते हैं।क्षय रोगी भी इसे खाएं।गोभी खाते रहने से चर्म रोग, गैस, नाखून और बालों के रोग नष्ट होते हैं।
ख़ीरा खाने से लाभ
ख़ीरा कब्ज़ दूर करता है।ख़ीरा भारी और पेट में गैस पैदा करने वाला होता है।खीरे का रस पथरी में लाभदायक है।घुटनों का दर्द दूर करने के लिये भोजन में ख़ीरा अधिक खाएं।गर्मी के सारे दोष और चर्मरोग में खीरा लाभदायक है।
सुविचार
संतोष वह खजाना है, जो गरीब को शाह बना देता है।संतोषरहित बादशाह भी भूखा रहता है।
लौकी खाने से लाभ
लौकी मस्तिष्क की गर्मी को दूर करती है।लौकी का रायता दस्तों में लाभप्रद है।यकृत की बीमारी और पीलिया के लिये लौकी लाभकारी है।लौकी के पत्तों को पीसकर लेप करने से कुछ ही दिनों में बवासीर नष्ट हो जाते हैं। लौकी छिलके सहित खानी चाहिए।