सूखा पोदीना और चीनी समान मात्रा में मिलाकर दो चम्मच की फंकी लेने से पेट-दर्द ठीक हो जाता है। उल्टी,दस्त,हैजा़ हो तो आधा कप पोदीने का रस हर दो घंटे से पिलाएं। प्रातःकाल एक गिलास जल में २५ग्राम पोदीने का रस,३१ग्राम शहद मिलाकर पिलाने से गैस की बीमारी में विशेष लाभ होता है। आन्त्र-कृमि में पोदीने का रस दें।चोट आदि लग जाने से जमा रक्त पोदीने का अर्क पलाने से पिघल जाता है।