चौलाई का शाक रुखा होता है।यह नशा और विश के प्रभाव को नष्ट करता है। रक्तपित्त में भी लाभदायक है। यह भूख बढ़ाता है। पेट के रोग, कब्ज़ और बाल गिरने पर चौलाई की सब्ज़ी खाना लाभदायक है। चौलाई के पत्तों का साग नित्य खाते रहने से पथरी गल जाती है। चौलाई गठिया, ब्लडप्रेशर और ह्रदय के रोगियों के लिये लाभकारी है।गर्मी के दुष्प्रभाव और बलगम चौलाई की सब्जी नित्य खाने से ठीक हो जाते हैं।