१= जिन बड़े-बड़े जटिल एवं भयंकर रोगों में किसी प्रकार का कोई पदार्थ खाने-पीने को नहीं दिया जाता है , उनमें अंगूर खाने को कहा जाता है। अंगूर अकेला खाने पर लाभ करता है। किसी अन्य वस्तु के साथ मिलाकर इसे नहीं खाना चाहिये। जब अंगूर नहीं मिलता तो इसकी जगह किशमिश काम में ली जाती है, अंगूर ही सूख जाने पर किशमिश बनता है।
२= आँवला शरीर में आरोग्य शक्ति बढ़ाता है। एक अच्छा आँवला एक अंडे से अधिक बल देता है।
३= पका जामुन खाने से पथरी रोग में आराम मिलता है। पेट की बिमारियों में जामुन लाभदायक है।
४= केला शक्तदायक खाद्ध है। केला सब तरह की सूजन में हितकारी है।केला खाते हुए दूध पीना चाहिये। केला नेत्र रोगों में लाभदायक, शुक्र वर्धक,वीर्यवर्धक होता है।
५= अनन्नास दिल और दिमा़ग को बहुत ताक़त देता है। ख़ाली पेट अनन्नास खाने से पाचन-शक्ति बढ़ती है।