१= नींबू का सेवन हर मौसम में किया जा सकता है।यह बदलते मौसम के अनुरुप ही अपने गुणों को समायोजित कर मौसमी दोषों से बचाता है। यदि थोढ़ा सा नींबू नित्य सेवन किया जाए तो आयु बढ़ती है। इसका अधिक सेवन हानिकारक है।
२= मौसमी सभी प्रकृतिवालों को और सभी अवस्थाओं में लाभदायक है। भूख की स्थिति में इसका सेवन अमृत तुल्य है। इसे नियमित खाने से औषधि जैसे परिणाम मिलते हैं।
३= सेब में ‘मैलिक एसिड’ रहती है और यह खटाई आँतों, यकृत और मस्तिष्क के लिये उपयोगी है। सेब भोजन से पहले भूखे पेट खाने पर अधिक लाभदायक है।
४= नित्य आम खाने से गुर्दे की दुर्बलता दूर हो जाती है। भूखे पेट आम नहीं खाना चाहिये।
sameerlal said,
August 20, 2008 @ 12:09 am
आभार..!